न्यूज़

 सुबह-सुबह चांदी हो गई 7000 रुपये सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट 

क्‍यों आई सोने-चांदी में गिरावट 

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कई वजह सामने आए हैं. इसमें मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, और मुनाफावसूली शामिल है. इसके अलावा, अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीदों के कम होने के कारण भी बुलियन मार्केट में दबाव बढ़ा है.   



इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव तेजी से गिरा है. यहां गोल्‍ड 1.11 फीसदी या 46.45 डॉलर टूटकर 4,156.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं सिल्‍वर 2.645   डॉलर या 4.03%गिरकर 62.938 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी. 




सोने चांदी का भाव 23 जून को बढ़ा या घटा? खरीदारी करने से पहले चेक करें आज के 24K, 22k, 18K सोने का लेटेस्ट  Rate 

सोने चांदी की कीमतों में 23 जून 2026 को कॉमेक्स और MCX पर शुरूआती गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। डॉलर इंडेक्स में आई तेजी का असर कमोडिटी बाजार पर देखने को मिल रहा है। यदि आज आप सोना चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें



        कल काफी उतार चढ़ाव रिकॉर्ड हुआ। शुरुआती गिरावट के बाद ईरान के सहमति वाले एक बयान ने कमोडिटी बाजार में तेजी ला दी थी। लेकिन आज यानी 23 जून 2026 दिन मंगलवार को डॉलर की मजबूती के कारण फिर शुरुआती गिरावट देखी जा रही है। 22 जून को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स और घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर गोल्ड सिल्वर हरे निशान पर बंद हुए थे। हालांकि फिर भी सोने का भाव एमसीएक्स पर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार नहीं निकला। चलिए चेक करते हैं 23 जून को आपके शहर में 24K, 22k, 18K सोने और एक किलो चांदी का लेटेस्ट रेट कहां पर है।

कॉमेक्स और MCX पर कितने बदले भाव

आज एमसीएक्स पर सोने का भाव सुबह 9.20 बजे 0.89% की गिरावट के बाद 1,46,804 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2.69% की बड़ी गिरावट के बाद 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में लगभग 5600 रुपये की गिरावट आई है।

आपको बता दें सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.67% की तेजी के बाद 1,48,182 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 0.55% की तेजी के बाद 2,34,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। आज मार्केट ओपन होने के बाद कीमतों में बदलाव दिखेगा।

बात करें कॉमेक्स की तो 23 जून यानि आज सुबह 7.30 बजे गोल्ड रेट 0.76% सस्ता होकर 4,170.70 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 2.43% सस्ता


होकर 63.990 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।

सोने की कीमतों से ज्यादा चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जैसे आज अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है।

Comments

Popular posts from this blog

बादाम खाने के फायदे Almond benefits and effects in hindi

Shayari Hindi