Independence Day Speech In Hindi : छात्रों के लिए छोटा और सरल स्वतंत्रता दिवस भाषण
15 अगस्त के दिन हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करते हैं। इस दौरान वह देश की ताजा उपलब्धियों और भावी योजनाओं के बारे में बताते हैं। वह कई कल्याणकारी घोषणाएं भी करते हैं। इसके अलावा स्कूलों व सरकारी दफ्तरों आदि जगहों पर भी तिरंगा फहराया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। राष्ट्रगान गाया जाता है। हर जगह देशभक्ति के गीत बजते और नारे लगते सुनाई पड़ते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी तथा सभी सरकारी भवनों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति 'राष्ट्र के नाम संबोधन' देते हैं। देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्...