मटन कोरमा रेसिपी (Mutton korma Recipe)


मटन कोरमा रेसिपी: जिन लोगों को मीट पसंद है उन्हें यह रेसिपी पसंद आएगी। मटन कोरमा की यह रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट है जिसमें मटन को दही, मसालों और साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है। यह रेसिपी डिनर पार्टी के लिए भी बहुत ही बढ़िया है आप चाहे तो इस बार ईद के मौके पर भी इसे बना सकते हैं।






मटन कोरमा बनाने के लिए सामग्री: इस मटन कोरमा में दही, पानी, खुशबूदार मसालों के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट, लौंग, इलाइची का इस्तेमाल किया जाता है।


मटन कोरमा की सामग्री1/2 बाउल तेल1 प्याज़, कटा हुआ700 ग्राम मटन3-4 टी स्पून दही1 बाउल पानी1 टेबल स्पून नमक2 टी स्पून धनिया पाउडर1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ1 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ3-4 लौंग2-3 इलाइची2-3 दालचीनी स्टिक2 टी स्पून प्याज़, तला हुआ















मटन कोरमा बनाने की वि​धि

1.एक गहरे बर्तन में तेल गर्म करें, कटी हुई प्याज़ डाले और हल्का फ्राई करें।2.इसमें मटन, दही, नमक, पानी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर चलाएं।3.अब इसमें लहसुन, अदरक, लौंग, इलाइची और दालचीनी स्टिक डालें और अच्छे से मिलाएं।4.इसको ढककर धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं, फ्राइड प्याज़ मिलाएं और फिर से चलाएं।5.ढकें और इसे 1 घंटे तक पकाएं या जब तक यह पूरी तरह न पक जाएं।6.पहले से फ्राई प्याज़ के लच्छों से गार्निश करके सर्व करें।



रेसिपी नोटमटन कोरमा को आप अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।



इसके अलावा आप हमारी अन्य बेहतरीन मटन रेसिपीज़ देखने के लिए इस पर क्लिक करें।

















Comments

Popular posts from this blog

ईद अल-अज़हा

Shayari Hindi

बादाम खाने के फायदे Almond benefits and effects in hindi