मटर पुलाव रेसिपी (Matar Pulao Recipe):

 खाने में पुलाव को पसंद करने वालों की हमारे यहां कमी नहीं है. यही वजह है कि पुलाव भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण फूड आइटम है. पार्टी हो या फंक्शन पुलाव आपको जरूर मिल जाएगा. घर पर भी लोग अक्सर पुलाव बनाकर खाना पसंद करते हैं. पुलाव को पसंद करने की एक बड़ी वजह ये भी है कि इसे कई तरह से बनाया जाता है. पनीर पुलाव, जीरा पुलाव, ड्राई फ्रूट्स पुलाव, शाही पुलाव जैसी कई पुलाव की वैराइटीज काफी प्रसिद्ध हैं. पुलाव की एक ऐसी ही फेमस वैराइटी मटर पुलाव बनाने की रेसिपी आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं.मटर पुलाव एक बेहद स्वादिष्ट फूड डिश है और ये आपके खाने का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आप इस रेसिपी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. अगर रात में कुछ हल्का खाने का मूड है तो मटर पुलाव एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है


जीवन शैली

/

MATAR PULAO RECIPE: डिनर में बनाना है मटर पुलाव तो ये आसान रेसिपी आएगी काम

वेज

5

25 min.

Matar Pulao Recipe: डिनर में बनाना है मटर पुलाव तो ये आसान रेसिपी आएगी काम

Matar Pulao Recipe: पुलाव भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण फूड डिश है. पुलाव कई तरह से बनाए जाते हैं. शाही पुलाव, जीरा पुलाव, पनीर पुलाव जैसी कई पुलाव की वैराइटीज काफी फेमस हैं. आज हम आपको पुलाव की ऐसी ही प्रसिद्ध वैराइटी मटर पुलाव बनाने की रेसिपी बताएंगे.

प्रेप टाइम

10 min

कुकिंग टाइम

25 min

सर्विंग

3 लोग

कैलोरीज

194



नीरज व्यास

मटर पुलाव रेसिपी (Matar Pulao Recipe). 

मटर पुलाव रेसिपी (Matar Pulao Recipe). 

हाइलाइट्स

पार्टी, फंक्शन में पुलाव खास तौर पर बनाया जाता है.

लंच या डिनर के लिए तैयार कर सकते हैं मटर पुलाव.

मटर पुलाव रेसिपी (Matar Pulao Recipe): खाने में पुलाव को पसंद करने वालों की हमारे यहां कमी नहीं है. यही वजह है कि पुलाव भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण फूड आइटम है. पार्टी हो या फंक्शन पुलाव आपको जरूर मिल जाएगा. घर पर भी लोग अक्सर पुलाव बनाकर खाना पसंद करते हैं. पुलाव को पसंद करने की एक बड़ी वजह ये भी है कि इसे कई तरह से बनाया जाता है. पनीर पुलाव, जीरा पुलाव, ड्राई फ्रूट्स पुलाव, शाही पुलाव जैसी कई पुलाव की वैराइटीज काफी प्रसिद्ध हैं. पुलाव की एक ऐसी ही फेमस वैराइटी मटर पुलाव बनाने की रेसिपी आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं.मटर पुलाव एक बेहद स्वादिष्ट फूड डिश है और ये आपके खाने का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आप इस रेसिपी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. अगर रात में कुछ हल्का खाने का मूड है तो मटर पुलाव एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है 




मटर पुलाव बनाने के लिए सामग्री

चावल – 1/2 कपटमाटर – 2आलू – 2प्याज – 2-3हरी मिर्च – 2-3अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पूनजीरा – 1 टी स्पूनहल्दी – 1/2 टी स्पूनगरम मसाला – 1/2 टी स्पूनबिरयानी मसाला – 1/2 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनबड़ी इलायची – 2छोटी इलायची – 2हींग – 1 चुटकीदालचीनी – 2 टुकड़ेहरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पूननींबू – 1/2तेजपत्ता – 2तेल – 2 टेबलस्पूननमक – स्वादानुसार 




मटर पुलाव बनाने की विधि

मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ कर पानी से धोएं इसके बाद कुछ देर के लिए चावल पानी में भिगोकर रख दें. अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और आलू के टुकड़े काट लें. इसके बाद कुकर में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें. जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, आलू और मटर डालकर उसे करछी से चलाते हुए हल्का सा भून लें.



इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सहित अन्य सूखे मसाले डालें और करछी से मिलाकर अच्छी तरह से भूनें. दो-तीन मिनट तक भूनने के बाद जब प्याज और टमाटर एकदम नरम हो जाएं तो भिगोये चावल कुकर में डालें और चलाते हुए कुछ देर तक भूनें. इसके बाद कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी भी ले सकते हैं.









Comments

Popular posts from this blog

ईद अल-अज़हा

Shayari Hindi

बादाम खाने के फायदे Almond benefits and effects in hindi